Naradsamvad

[post-views]

योग को बनाएं जीवनशैली, तभी मिलेगा स्वस्थ और निरोगी जीवन” : बैजनाथ रावत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष ने किया योग, दिया स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)

बलरामपुर:-  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयुष विभाग द्वारा आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास कर नियमित योग को स्वस्थ, निरोग और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैजनाथ रावत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास में सहभागिता की।

कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने, संतुलित जीवनशैली विकसित करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1144526
Total Visitors
error: Content is protected !!