Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी से अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए रवाना हुआ 13वां विशाल भंडारा !

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा !

रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी (व्यूरो चीफ-बाराबंकी)

बाराबंकी:-  बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित 13वें विशाल भंडारे का लंगर शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग के लिए रवाना कर दिया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बालटाल मार्ग पर लगभग 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थापित होने वाला यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र भंडारा है, जो अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संचालित किया जाता है। इस वर्ष भी भंडारे की तैयारियां करीब दो माह पूर्व से शुरू कर दी गई थीं।

लंगर प्रस्थान से पूर्व शहर के प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नारियल फोड़कर भंडारा सामग्री से लदे वाहनों को रवाना किया।

इस दौरान गाजे-बाजे, जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि समिति पिछले 12 वर्षों से निरंतर अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। इस वर्ष आयोजित किया जा रहा यह 13वां विशाल भंडारा है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में जहां दो ट्रकों में भंडारा सामग्री भेजी जाती थी, वहीं इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन ट्रकों में खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान भेजा गया है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। सेवा कार्य में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े स्वयंसेवक भी अपनी सहभागिता निभाएंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1144618
Total Visitors
error: Content is protected !!