Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

उच्च न्यायालय से राहत मिलने पर डॉ. अखिलेश वर्मा ने संभाला कार्यभार

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। रामनगर पीजी कॉलेज में कार्यरत हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा को निलंबन प्रकरण उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से स्थगन आदेश मिलने के बाद उन्होंने पुनः अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय से राहत मिलने के उपरांत महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने 19 जून 2026 को प्राचार्य के माध्यम से डॉ. वर्मा को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. वर्मा ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने डॉ. वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं, निलंबन से संबंधित मामले की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय में अभी विचाराधीन रहेगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339334
Total Visitors
error: Content is protected !!