Naradsamvad

[post-views]

संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र का रामनगर आगमन, समाज सेवा का दिया संदेश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।भाजपा के युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल के आवास पर शनिवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र उर्फ बाबूजी का आगमन हुआ। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।शिव प्रकाश अवस्थी ने उन्हें अंगवस्त्र और भगवान राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। वीरेंद्र जी ने समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि संकट के समय स्वयंसेवकों द्वारा किया जाने वाला सेवा कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और समरसता बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।उन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और संगठन की भावना पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में पवन मिश्रा, ललित, आनंद, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1144635
Total Visitors
error: Content is protected !!