Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोनीकटरा के परिवा गांव में भीषण आग, दो घरों की गृहस्थी जलकर राख, तीन लोग झुलसे !

रिपोर्ट -अन्नू तिवारी पत्रकार

बाराबंकी :- जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के परिवा गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो परिवारों की पूरी गृहस्थी को राख में तब्दील कर दिया। आग बुझाने के प्रयास में तीन ग्रामीण झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार उदयराज पुत्र स्व. राम खिलावन एवं पवन कुमार पुत्र राम खिलावन के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन तथा अन्य जरूरी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शत्रोहन लाल और बब्बू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग बुझाने के दौरान रामू पुत्र रामनिधि, प्रमोद पुत्र विक्रम और जीतू पुत्र राधेश्याम झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घटना में तीन लोग झुलसे हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339380
Total Visitors
error: Content is protected !!