Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सरेंडर करते ही गोलियों से भून दिया!!

रिपोर्ट: नारद संवाद 

बिहार :- एक युवक नाम भरत तिवारी जिसने सिस्टम से लड़ने के लिए एक क्रांतिकारी परिवर्तन की मांग करने व नेताओं की नाकामी को उजागर करते हुए आक्रोश दिखाया तो बिहार पुलिस द्वारा बीते दिन एनकाउंटर में उसे गोली मार दिया गया!

यह घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है , यह नौजवान युवक अपनी विधानसभा में हर साल बाढ़ से पीड़ित होने वाले ग्रामीणों की आवाज उठाता अधिकारियों को ज्ञापन देता लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती,

अंतत: सिस्टम से परेशान होकर युवक ने हाथ में पिस्टल थाम लिया और अधिकारियों और नेताओं को धमकी देने लगा कि या तो नेता लोग वादा न करें, और वादा करें तो उसे पूरा करें, 

जिसके बाद बिहार पुलिस ने उसका घेराव शुरू किया, घर में बाहर हर जगह पुलिस पुलिस फिर एक दिन पुलिस ने आश्वासन दिया कि वो उसकी बातों को मानेंगे और ऊपर के अधिकारियों से उसकी मांगों को पूरा कराएंगे,

इस आश्वासन के बाद उसने पुलिस के सामने पिस्टल फेंक दी,

मगर अफसोस जैसे ही उसने पिस्टल फेंकी चौतरफा घेरे हुए पुलिस बल ने उसपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद उसे कई गोलियां लगी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया,

सरेंडर करने से पहले भरत तिवारी ने कहा था कि मुझे यकीन है कि जो पुलिस चोर। लुटेरों और हत्यारों को नहीं पकड़ सकती वो हो सकता है मेरे सरेंडर करने के बाद मुझे गोली मार दे ,

और अंततः हुआ भी वही ,बड़े बड़े बदमाश हत्यारे अपराध करने के बाद हॉफ एनकाउंटर में जेल में ऐश कर रहे हैं लेकिन जब एक आम नागरिक ने आवाज उठाई अपनी समस्याओं की मांग की तो उसे गोली मार दिया जाता है,

यही है बिहार सरकार और प्रशासन का सिस्टम!धिक्कार है बिहार पुलिस….तुम लोगों ने जिस व्यक्ति की हत्या की है सर्वसमाज कभी ये नहीं भूलेगा!!

Ad image

ALSO READ  अयोध्या राम मंदिर के पास तैयार हो रही भव्य पंचवटी वाटिका, त्रेता युग जैसा होगा अनुभव

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1595364
Total Visitors
error: Content is protected !!