Naradsamvad

[post-views]

निर्बाध आपूर्ति के दावों की खुली पोल, तीन दिनों से लगातार बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

हर 10 मिनट पर गुल हो रही बिजली, रामनगर में भीषण गर्मी के बीच जनता बेहाल

रामनगर, बाराबंकी।कस्बा रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली की कटौती और आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालत यह है कि निर्धारित कटौती के अलावा दिन और रात में हर 10 से 15 मिनट पर बिजली गुल हो रही है। कभी 20 मिनट तो कभी आधे घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के बाद बिजली आती है और कुछ ही देर में फिर चली जाती है। यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है।बुधवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही, जबकि रात में कई बार कटौती के बाद घंटों तक आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली न रहने से पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। एक ओर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे कर रहे हैं, वहीं रामनगर की स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।व्यापारियों, छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग बिजली संकट से प्रभावित हैं। लगातार ट्रिपिंग के कारण विद्युत उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

जनता का सवाल
“जब सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, तो आखिर रामनगर की जनता कब तक अंधेरे और गर्मी की मार झेलती रहेगी?”

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1123427
Total Visitors
error: Content is protected !!