Skip to main content

Naradsamvad

12 साल बेमिसाल के जश्न में भाजपा नेता ने क्षेत्रवासियों का कराया मुंह मीठा

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे, भाजपा नेता ने बांटी मिठाई।

रामनगर (बाराबंकी)। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को रामनगर कस्बे की विभिन्न कॉलोनियों में भाजपा नेता शिवप्रकाश अवस्थी (राहुल) ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई वितरित कर खुशी साझा की। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।शिवप्रकाश अवस्थी (राहुल) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रही है। आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रही है और देशहित सर्वोपरि की भावना के साथ सेवा व सुशासन की यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर मिठाई वितरित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ALSO READ  भारत ने 12 साल में 49.6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!