Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

एनएचएम संविदा कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूनियन के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पहले कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। उन्होंने नियमितीकरण, समयबद्ध वेतन भुगतान और स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू करने की मांग उठाई।कर्मचारियों का कहना था कि समय पर वेतन न मिलने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दी थीं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।धरने में रामानुज सिंह, समीर अहमद, रेनू, यशपाल सिंह, शिवानी, नीलम वर्मा, प्रियंका यादव, अनन्या दुबे, पूनम और अर्चना समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1388281
Total Visitors
error: Content is protected !!