Naradsamvad

[post-views]

आवारा कुत्तों के हमले में घायल हुआ हिरण, ग्रामीणों ने बचाई जान

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा (बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेव क्षेत्र में मंगलवार सुबह जंगल से भटककर पानी की तलाश में आबादी के पास पहुंचे एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बच सकी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों के भौंकने और हमले की आवाज सुनकर ग्रामीण हरीश कुमार तिवारी, गोलू यादव, पुष्कर व मोहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे कुत्तों को भगाकर किसी तरह हिरण को बचाया। हालांकि हमले में हिरण जख्मी हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि घायल हिरण की सूचना वन रेंज रामनगर के सीयूजी नंबर पर दी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने चिकित्सीय सहायता और सुरक्षा के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 6232 के उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह व कांस्टेबल राकेश कुमार भारती टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग को अवगत कराया।सूचना पर फतेहपुर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशन में भगहर झील से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मी चंदू व नीरज घायल हिरण को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए ले गए।वन विभाग के कर्मचारी चंदू ने बताया कि पशु चिकित्सक से हिरण का इलाज कराया गया है। फिलहाल घायल हिरण को महादेवा इको पर्यटन स्थल स्थित भगहर झील पर निगरानी में रखा गया है।ग्रामीणों ने पीआरबी 112 पुलिसकर्मियों तथा वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते मदद मिलने से हिरण की जान बच गई।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1107925
Total Visitors
error: Content is protected !!