Naradsamvad

[post-views]

अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर रामनगर रेंज ने किया नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर वन विभाग की रामनगर रेंज द्वारा उदवत नगर झील पर नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों (वेटलैंड) के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जैव विविधता के महत्व को आमजन तक पहुंचाना रहा।इस अवसर पर आसपास के ग्राम अकोराह, उदवत नगर, शेखवापुर, फुठाहागंज सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों और ग्रामीणों ने झील पर दूर-दराज देशों से आए प्रवासी पक्षियों को नजदीक से देखा और उनके जीवन, आवास एवं महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री मनोज यादव ने बच्चों को झील में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षियों—घोघिल, बेखुल, सीपर, तालबुढ़की, टिटिहरी एवं बाइबल बगुला—के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पक्षी पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा वेटलैंड के स्वास्थ्य के संकेतक होते हैं। इनके संरक्षण से जैव विविधता को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।वन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी से उपस्थित बच्चे एवं ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए और प्रकृति व वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक हुए।इस कार्यक्रम में रामनगर रेंज के वन दरोगा सचिन पटेल, वन रक्षक रमन तिवारी, मुन्ना यादव, माली धुरु, रघुनाथ, मंशाराम सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री शिव प्रसाद सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से वन विभाग ने यह संदेश दिया कि वेटलैंड एवं उसमें निवास करने वाले पक्षियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

527921
Total Visitors
error: Content is protected !!