Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

गायत्री महायज्ञ की तैयारियों की बैठक कर कार्यकताओं की सौंपी गयी जिम्मेदारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

बाराबंकी,आगामी 26 से 29 नवम्बर तक नगर के पल्हरी चौराहा, जेब्रा पार्क में युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “शक्ति संवर्धन 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” की तैयारियों के संदर्भ में जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ बाराबंकी पर एक अति महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न हुई। इस गोष्ठी में गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं, समन्वयकों, मंडल संचालकों, समन्वय समिति सदस्यों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों का गठन कर उनके दायित्व प्रभारियों को सौंपे गए। इस अवसर पर अयोध्या जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी, लखनऊ उपजोन समन्वयक के.के. श्रीवास्तव, सहसमन्वयक सुरेंद्र सिंह, बाराबंकी समन्वयक ए.पी. शर्मा, मार्गदर्शक मंडल सदस्य एस.पी. अवस्थी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अग्रज अनिल निगम, गायत्री शक्तिपीठ गोमतीनगर के प्रबंध ट्रस्टी मिश्रा, शांतिकुंज प्रतिनिधि कवि विष्णु कुमार शर्मा, जिला समन्वयक आनंदेश्वरी प्रसाद शर्मा तथा सहसमन्वयक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव सहित अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461873
Total Visitors
error: Content is protected !!