Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही! कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!
[post-views]

सरयू नदी पर किया गया मूर्ति विसर्जन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी सरयू नदी के संजय सेतु पर दुर्गा मईया मूर्ति विसर्जन के चल रहे विधि सम्मत कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिह ने दल बल के साथ पहुच कर प्रशासनिक व्यवस्थाओ का जायजा लिया।विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार भी बडी संख्या मे लोगो ने देवी प्रतिमाओं के विसर्जन कार्य मे बढ चढ कर भाग लिया।ज्ञात हो कि नवरात्रि महा स्थापना के अवसर पर देवी मां के अनुआईयो ने अलग अलग स्थानो पर उनकी प्रतिमाये स्थापित की थी। तभी से उच्च शिखर पर दर्ज रानीगंज अमोली कला बुढवल रामनगर गणेशपुर महादेवा जुरौन्डा हरि नरायनपुर अगानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर देवी महिमा के रंगा रंग आयोजन नित्य नये होते रहे है। नवरात्रि समापन पर वृषपतिवार को देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राये निकाली गयी। क्षेत्र मे भगहर झील कल्याणी नदी हेतमापुर तलहटी तथा विशाल मूर्ति विसर्जन स्थल सरयू नदी के संजय सेतु पर बाराबंकी बहराईच के मध्य तमाम स्थानो से विभिन्न वाहनो से और पैदल नाचते गाते लोग कबीर गुलाल उडाते मन मोहक अंदाज मे आकर्षक झाकियो के बीच देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राये निकालकर देर रात्रि तक मां की मूर्तियो का विसर्जन करते रहे।धार्मिक रीति रिवाज से समपन्न हुये इस कार्यक्रम मे महिलाओ एंव बच्चो ने भी बढ चढ कर भागीदारी की।पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने विभिन्न स्थलो का अवलोकन कर सरयू नदी के संजय सेतु के विसर्जन स्थल पर माता रानी के अनुयाईयों के सहयोगार्थ देर शाम तक डटे रहे।तहसील दार विपुल कुमार सिह की जिम्मेदारियो के प्रति प्रशासनिक कर्तव्यता के साथ दक्षता साफ साफ झलक रही थी।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी आई ए एस उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल सी ओ गरिमा पंत पुलिस कोतवाल अनिल कुमार पांडे क्षेत्र के विसर्जन स्थलो का निरन्तर जायजा ले रहे थे।बडी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी कर्तव्यो के प्रति पूरी तरह से मुश्तैद रहे।देर शाम तक मईया की मूर्तियो का विसर्जन करते रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1478284
Total Visitors
error: Content is protected !!