Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

मूर्ति विसर्जन घाटों की तैयारिया पूर्ण एसडीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में पूजा पांडालों में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदियों पर बनाए गए घाटों का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तहसील क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए आधा दर्जन से अधिक घाट बनाए गए हैं। जिसमे 2 बड़े घाट शामिल है। ज्ञात हो शारदीय नवरात्रि के समापन पर दसमी तिथि बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन के द्वारा सरयू नदी भगहर झील कल्याणी नदी सरसवां पुरैना समेत 7 मूर्ति विसर्जन घाट बनाए गए हैं। प्रशासन के द्वारा सभी घाटों पर बैरिकेडिंग प्रकाश पेयजल आदि व्यवस्थाएं की गई है। घाटों पर नावों के द्वारा मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गोताखोर पुलिसकर्मीयो की तैनाती रहेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सभी घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत तहसीलदार विपुल कुमार नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1480974
Total Visitors
error: Content is protected !!