Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मन्दिर समिति सुरवारी द्वारा किया गया जागरण का आयोजन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। मां दुर्गा मंदिर समिति सुरवारी के द्वारा मंगलवार की रात्रि में भव्य एवं दिव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत व उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग सदस्य वासुदेव मौर्य,पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी,विश्व हिन्दू परिषद विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य,आरएलबी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन/जिला संस्कार प्रमुख रामकिशोर शुक्ला ने मां जगत जननी शक्ति स्वरूपा महामाई की विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एससी एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि हम सभी हिंदू सनातनी परंपरा के संवाहक हैं। हमारे धार्मिक अनुष्ठान वर्तमान व भावी पीढ़ी को नशा मुक्त,संस्कारित व बंधुत्व पूर्ण जीवन जीने की सीख देते हैं।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य ने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता के केंद्र बिंदु है जिससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ती है। आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माला बनाकर सम्मान किया। महामाई के जागरण में हजारों भक्तों ने अरदास लगाई। श्री राम जागरण ग्रुप लखनऊ के कलाकारों के द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। गणेश वंदना,मयूर नृत्य, फूलों की होली,कृष्ण सुदामा का मिलन,भगवान शिव व भारत माता की जीवंत झांकियां दिखाकर कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन भाप जिला मंत्री राहुल कुमार ने किया। जागरण में साध्वी अर्चना गिरी भाजपा नेता गौरी कान्त दीक्षित,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री अमित मौर्य, मनीष कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461770
Total Visitors
error: Content is protected !!