
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बीते दो महीनों में कोतवाली क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है।जब इस मामले में कोतवाल अभिमन्यु मल्ल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अमित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।इस ताजा वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर एक बार गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलासा न कर पाने की बजह से हैदरगढ़ पुलिस आये दिन सुर्खियों में बनी रहती है। फिलहाल देखना यह होगा कि चोरी की घटनाओं पर हैदरगढ़ पुलिस आखिर कब अंकुश लगाने में कामयाब होगी।और कब तक घटनाओं का खुलासा होगा।




WhatsApp us
Sign in to your account