विहिप कार्यकर्ताओं ने हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल की जयंती पर किया पौध रोपण

रामनगर बाराबंकी। धर्म,राष्ट्र और संस्कृति के सेवक, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक,हिंदू ह्रदय सम्राट अशोक सिंघल के जन्म जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने कार्यकर्ताओ के साथ रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सुरवारी में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समरसता पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। इसके लिए हिंदू समाज को आगे आना चाहिए।बजरंग दल के खंड संयोजक उत्तम वर्मा,दीपेश वर्मा लल्लू व श्याम जी ने आम,नीम,पीपल आदि के पौधे रोपित किए।
Leave a comment







