Skip to main content

Naradsamvad

In Lucknow, a man changed his name and was deceived into marrying a girl | लखनऊ में नाम बदलकर शादी का झांसा दिया: आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद को आकाश (बदला हुआ नाम) बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। जब छात्रा को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है और पहले से शादीशुदा है, तो उसने घर में शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक उसका शोषण करता रहा।

ALSO READ  वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोडशो, गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन और IAF का एयर डिस्प्ले

इसी मामले से जुड़ी एक अन्य घटना 21 जुलाई 2025 को सामने आई, जब आरोपी ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की नाबालिग बहन के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े और आरोपी अपना मोबाइल और मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ALSO READ  चुनाव आयोग ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से किया इनकार, RTI आवेदन पर दिया जवाब

23 जुलाई 2025 को पीड़िता के परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिवार अपने पैतृक गांव में हुई एक मौत के कारण अंतिम संस्कार के लिए गए थे और वापस आने के बाद उन्होंने यह शिकायत दर्ज कराई।

ALSO READ  शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी सामान जब्त

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला लव जिहाद के रूप में दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!