Naradsamvad

[post-views]

Bikers snatched chain from a young man’s neck in Moradabad | मुरादाबाद में बाइकर्स ने युवक के गले से चेन खींची: महिलाओं के बाद अब पुरुष भी बाइकर्स के टारगेट पर;दिल्ली रोड पर हुई वारदात – Moradabad News

[ad_1]

मुरादाबाद में बाइकर्स गैंग ने अब महिलाओं के बाद पुरुषों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया है। रविवार को बाइक सवार लुटेरों ने बैडमिंटन खेलकर एक स्कूल से बाहर निकले एक युवक से गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। चेन लूटने के बाद बाइकर्स गैंग पलक झपकते आंखों स

.

सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दोनों लुटेरों ने इस वारदात को दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक पास स्थित एक स्कूल के गेट पर अंजाम दिया। पीड़ित रचित अग्रवाल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरि भवन वाली गली के निवासी हैं।

रचित अग्रवाल पुलिस को बताया कि वो रोज़ाना मझोला थाना इलाके के चौधरी चरण सिंक चौक स्थित एक कॉलेज में बेडमिंटन खेलने जाते हैं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वह बेडमिंटन खेलकर कॉलेज से बाहर निकले तो अचानक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक आए और उनके गले से चेन खींच ली।

शोर मचाने पर दोनों बाइक सवार मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

672839
Total Visitors
error: Content is protected !!