Skip to main content

Naradsamvad

meerut news meerut crime meerut murder meerut murder news youth shot dead | 10वीं के छात्र का गोली लगा शव मिला: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात की घटना, घर से जिम करने गया था – Meerut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर से जिम करने गए 10वीं के छात्र का शव ग्लोबल सिटी के पास कब्रिस्तान वाले रास्ते पर पड़ा मिला। छात्र के सीने में गोली लगी है। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फोरेंसिक

.

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल्लापुर के जहांगीर मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय प्रशांत पुत्र बिजेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।

मंगलवार रात करीब 11 बजे गंगानगर पुलिस को ग्लोबल सिटी कालोनी के पास कब्रिस्तान की तरफ जाने वाले रास्ते पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक किशोर पड़ा हुआ था। पुलिस ने सीधा किया तो उसके दिल पर गोली लगी थी। एक पैर से भी खून निकल रहा था।

ALSO READ  दिल्ली के हर्ष विहार में गिरी इमारत, मलबे में दबे हो सकते हैं दो मजदूर

लाश के पास ही .315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अब्दुल्लापुर से लोग पहुंचे तो लाश की पहचान प्रशांत के रूप में हो गई। प्रशांत ने इसी साल 10वीं के पेपर दिए थे। शाम को वह घर से जिम जाने की बात कहकर निकला था इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से दिल के पास गोली लगी है और तमंचा वहीं बरामद हुआ है, ऐसे में आत्महत्या के एंगल को भी देखा जा रहा है। अगर बुलेट दिल की तरफ से निकली है तो ये हत्या है। तमंचे पर बाबा लिखा हुआ था। पूरे मामले के खुलासे के लिए प्रशांत के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, बोले- अब खत्म हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी

बुधवार को पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक करेगी। परिजनों से भी इस बात की जानकारी की जा रही है कि कहीं प्रशांत की किसी से रंजिश तो नहीं थी। वहीं, प्रशांत की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को समझा-बुझाकर शव मोर्चरी भिजवाया।

ALSO READ  बाराबंकी में 27 अक्टूबर से सजेगा देवा मेला 2026, जावेद अली और मोहम्मद दानिश देंगे संगीत की प्रस्तुति

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने तमंचे से भी फिंगर प्रिंट लिए हैं। प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का लग रहा है। हर एंगल पर जांच की जा रही है। देर रात तक परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी गई थी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!