Skip to main content

Naradsamvad

Ghaziabad: Police encounter with a criminal | गाजियाबाद में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में हुआ घायल, एक महीने पहले की थी लूट – Modinagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

गाजियाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।

मोदीनगर में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह बदमाश एक महीने पहले व्यापारी से लूट की वारदात में शामिल था।

मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी और उनके कर्मचारी से सात बदमाशों ने पैसों का थैला, हिसाब की बही और दुकान व गोदाम की चाबियां लूटी थीं। लूट के दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

ALSO READ  बाराबंकी में 27 अक्टूबर से सजेगा देवा मेला 2026, जावेद अली और मोहम्मद दानिश देंगे संगीत की प्रस्तुति

पुलिस ने अब सातवें आरोपी शत्रुघन उर्फ शत्रु को गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय शत्रुघन लोनी बॉर्डर के कृष्णा विहार का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस उसे लूट की बरामदगी के लिए गंगनहर पटरी ले गई, तब उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और लूटी गई बही का बैग बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  बाराबंकी: कोठी पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!