Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
In Lucknow, dowry-greedy husband gave triple talaq over the phone | लखनऊ में दहेज लोभी पति ने फोन पर दिया तीन-तलाक: दहेज की मांग न पूरी होने पर करता पिटाई, ससुर की बुरी नजर – Lucknow News *जहां ज्यादा बिजली चोरी, वहां आर्मर्ड केबल के साथ लगेंगे स्मार्ट मीटर- अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार* किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त! मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं? गौशाला भी नहीं बची मनरेगा भ्रष्टाचार से! घर्कुइया ग्राम पंचायत में मास्टर रोल बना फोटोशॉप का खेल! 🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार!
[post-views]

Bhagwat Katha begins with a grand Kalash Yatra in Ayodhya | अयोध्या में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू: हरिद्वार से आए कथावाचक बोले- भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की होती है प्राप्ति – Ayodhya News


अयोध्या30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अयोध्या में निकली कलश यात्रा। - Dainik Bhaskar

अयोध्या में निकली कलश यात्रा।

अयोध्या के आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और स्कूली छात्राएं शामिल हुईं। गायत्री मंत्र की धुन पर लोग कलश लेकर चल रहे थे। हरिद्वार से आई गायत्री महायज्ञ की टीम के साथ यात्रा हनुमान मंदिर से होते हुए क्षेत्र के पौराणिक स्थल गुरु वशिष्ठ की तपस्थली महर्षि बाम देव मंदिर तक पहुंची। वहां जल भरने के बाद यात्रा वापस गंतव्य स्थल पर लौटी।

हरिद्वार से आए कथा व्यास पंडित छबील दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात तीर्थराज प्रयाग के समान है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। यह मृत्यु लोक में बहुत लाभकारी और पुण्यकारी है।

कलश यात्रा के दौरान महिलाएं।

कलश यात्रा के दौरान महिलाएं।

कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ जी एवं चारों धाम की यात्रा के बाद किया गया। कथा आयोजक चंद्रबली सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। दोनों ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। चंद्रबली सिंह ने बताया की कथा सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगी।इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, जय कुमार सिंह, उत्तम सिंह, अमित सिंह, अभिनव विक्रम सिंह, सुमित सिंह, मेधा सिंह, गोनू सिंह, प्रखर सिंह, अभय सिंह, निर्भय सिंह, शीतल सिंह, अविका सिंह मौजूद रहे।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2049514
Total Visitors
error: Content is protected !!