Skip to main content

Naradsamvad

Truck catches fire in Muzaffarnagar | मुजफ्फरनगर में ट्रक में लगी आग: जल उठा सड़क पर दौड़ता ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान – Muzaffarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली इलाके के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर ट्रक में आग लग गई। - Dainik Bhaskar

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली इलाके के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर ट्रक में आग लग गई।

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली इलाके के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हादसा उस वक्त टल गया, जब भोपा बाईपास पर एक ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई।

गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते धूं-धूं कर जलते ट्रक ने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाला हादसा भोपा रोड पर टीपीनगर के पास हुआ। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहा यह ट्रक जैसे ही टीपीनगर में ऑवर ब्रिज से नीचे उतरा, अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से जा टकराया।

ALSO READ  मैसूरु दशहरा उत्सव के बाद हाथियों का वजन बढ़ा, 13 हाथी वापस लौटे अपने कैंप

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से ट्रक के पहियों में आग भड़क उठी। पल भर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर चालक ने फुर्ती दिखाई और जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

अफरातफरी और तमाशबीनों का जमावड़ा

ALSO READ  जौनपुर में सरकारी पैसों के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गौशाला और मनरेगा फंड में गड़बड़ी

ट्रक में आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। धुएं का गुबार और लपटों ने पूरे क्षेत्र को डर के साये में ला दिया। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई, जो इस खौफनाक मंजर को देखकर दंग रह गई। कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, तो कुछ ने अपने मोबाइल फोन से इस घटना के वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

फायर कर्मियों का साहसिक प्रयास

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक को बचाना मुश्किल हो रहा था। फायरकर्मियों ने पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। केबिन को छोड़कर बाकी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ALSO READ  चुनाव आयोग ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से किया इनकार, RTI आवेदन पर दिया जवाब

हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई और ट्रक की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, वर्ना जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!