[ad_1]
![]()
लखनऊ की विकास नगर पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाली 25 हजार की इनामी महिला ठग को गिरफ्तार किया है। महिला कई सालों ने फरार चल रही थी। मामले में परिवार के अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है।
.
विकासनगर पुलिस ने शनिवार को कोऑपरेटिव बैंक के पास बर्रा, कानपुर निवासी रामवती अवस्थी (60) पत्नी ऋषिनाथ अवस्थी को गिरफ्तार किया है। रामवती पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी महिला रामवती अवस्थी पर कई जनपदों और राज्यों में कई मुकदमें दर्ज हैं।
केरल की कंपनी का नाम बदलकर किया हेराफेरी
महिला अपने परिवार के साथ मिलकर केरल की कंपनी बायोमास रिसर्च एवं टेक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का मिलते जुलते नाम की कंपनी बनाकर दो हजार से ज्यादा लोगों से ठगी की। कंपनी मुर्गे का दाना व अन्य प्रोडेक्ट बनाने का काम करती है। फर्जी कंपनी बनाकर गलत प्रोडेक्ट बेचकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की।
इस धोखाधड़ी में कंपनी की रसीदों और बिलों के साथ छेड़छाड़ कर धनराशि हड़पी गई और अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित की गई। मामले में महिला के पति व अन्य सदस्यों को 2015 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन महिला फरार हो गई थी। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) लखनऊ ने एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था।
[ad_2]
Source link





























