Skip to main content

Naradsamvad

Meritorious girl students got bicycles | मेधावी छात्राओं को मिली साइकिल: वार्षिकोत्सव का समापन, भाजयुमो अध्यक्ष बोले- संघर्ष से मिलती है सफलता – Sultanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

असगर नकी, सुलतानपुर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। - Dainik Bhaskar

मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

सुल्तानपुर के कमला प्रसाद सिंह महाविद्यालय बरौला गौरा में वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने छात्रों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह वार्षिकोत्सव शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की मेहनत का प्रतीक है। विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

ALSO READ  फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौंदा, 4 लोगों की मौत और 12 घायल

विद्यालय की प्रबंधक सर्वदा सिंह ने मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया। उप प्रबंधक अतुल कृष्ण सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।

ALSO READ  लखनऊ के विभुति खंड थाने में BJP पार्षदों का प्रदर्शन, इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए नारे

नैतिक मूल्यों पर चलने की सलाह कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने छात्रों को नैतिक मूल्यों पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद मौजूद रहे। इनमें डॉ. उमेश कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह, नीरज सिंह, मिर्जा अल्ताफ वेग और अतुल सिंह शामिल थे।

ALSO READ  प्रोफेसर अशोक सेन बने भौतिकी में ऑस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

उज्जवल भविष्य की कामना कार्यक्रम छात्रों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास जगाने में सफल रहा। सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!