Skip to main content

Naradsamvad

A woman died after being hit by a train in Etawah | इटावा में महिला की ट्रेन से कटकर मौत: छठी कार्यक्रम में शामिल होकर आ रही थीं, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा – Etawah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

उवैस चौधरी| इटावा22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर की रहने वाली सुशीला देवी एक बच्चे की छठी के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान अचानक पेट में दर्द होने पर वह पास के डॉक्टर से दवा लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं।

ALSO READ  शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर

इसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। देर रात तक जब सुशीला घर नहीं लौटीं, तो परिजन उन्हें खोजने निकले। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि एक महिला की ट्रेन से कुचलकर मौत हो गई है।

परिजनों ने पहुंचकर मृतका की पहचान वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुशीला के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!