Skip to main content

Naradsamvad

Dr. Ravi Pandey became CMS of Kumarganj Hospital | डॉ. रवि पाण्डेय बने कुमारगंज अस्पताल के सीएमएस: महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति को कम करना सबसे बड़ी चुनौती – Ayodhya News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

विजय पाठक| अयोध्या1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का स्थानांतरण जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में कर दिया गया है।

ALSO READ  मऊ में खुद की मौत का नाटक कर फरार हुआ हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बकरी को जलाकर रचा था खेल

उनके स्थान पर जिला संयुक्त चिकित्सालय संतकबीर नगर में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत डॉ. रवि पाण्डेय को नया सीएमएस नियुक्त किया गया है। यह अस्पताल चार जिलों – सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या के मरीजों को सेवाएं प्रदान करता है, जहां प्रतिदिन 500 से 700 मरीज ओपीडी में आते हैं।

ALSO READ  लखनऊ ओपन इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सनराइज एकेडमी ने जीता पहला स्थान

अस्पताल के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती महिला चिकित्सकों की अनुपस्थिति है। हालांकि शासन द्वारा तीन महिला चिकित्सकों की तैनाती की गई है, लेकिन वर्तमान में एक भी महिला डॉक्टर अस्पताल में सेवाएं नहीं दे रही हैं। यह स्थिति विशेषकर महिला मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। नए सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय के सामने महिला चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिससे अस्पताल में महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  बाराबंकी में 27 अक्टूबर से सजेगा देवा मेला 2026, जावेद अली और मोहम्मद दानिश देंगे संगीत की प्रस्तुति
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!