Skip to main content

Naradsamvad

Student commits suicide in Jalaun | जालौन में छात्र ने की खुदकुशी: घर में रखे अवैध तमंचे से सिर में मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी – Jalaun News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अनुज कौशिक | जालौन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जालौन में छात्र की मौत के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी - Dainik Bhaskar

जालौन में छात्र की मौत के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

जालौन के रेंढर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्र ने घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान रंजीत पाल के रूप में हुई, जो ग्राम लहूदी का रहने वाला था और मध्य प्रदेश के लहार में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।

ALSO READ  बस्ती की डीएम ने किया दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों को परखा

घटना रविवार को हुई, जब रंजीत अपने गांव आया था। सोमवार को उसे अपनी बहन की ससुराल में पच का सामान लेकर जाना था। दोपहर में जब उसके पिता मुन्नालाल पाल खेत पर और मां घर के बाहर थी, रंजीत छत पर धूप में सो रहा था। शाम करीब तीन बजे उठने के बाद उसने अचानक घर में रखे अवैध तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली।

ALSO READ  चीन की सेना की मनमानी से LAC पर तनाव, अरुणाचल प्रदेश में आमने-सामने हुए जवान

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने रंजीत को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत उसके पिता को सूचना दी। जब तक पिता मौके पर पहुंचे, रंजीत की मौत हो चुकी थी।

ALSO READ  शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह और थाने की एसओ नीलम सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ रामसिंह के अनुसार, खुदकुशी के कारणों के साथ-साथ अवैध तमंचे के स्रोत की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!