Skip to main content

Naradsamvad

Saint attempts suicide in Ramnagariya fair | मिनी कुंभ मेले में संत ने किया आत्महत्या का प्रयास: जूना अखाड़े के संत की टिप्पणी से आहत होकर लगाई फांसी, लोगों ने बचाया – Farrukhabad News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

फर्रुखाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जूना अखाड़े के संत की टिप्पणी से आहत होकर किया सुसाइड का प्रयास। - Dainik Bhaskar

जूना अखाड़े के संत की टिप्पणी से आहत होकर किया सुसाइड का प्रयास।

फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पर चल रहे मिनी कुंभ मेला श्री रामनगरिया में एक गंभीर घटना सामने आई। छठी सीढ़ी के पास रह रहे संत बलवंत गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मेला क्षेत्र में यह घटना सुबह के समय की है, जब वहां से गुजर रहे लोगों ने संत को फंदे पर लटकता देखा। तत्काल कार्रवाई करते हुए मौजूद लोगों ने उन्हें फंदे से उतारकर उनकी जान बचाई।

ALSO READ  बाराबंकी में 27 अक्टूबर से सजेगा देवा मेला 2026, जावेद अली और मोहम्मद दानिश देंगे संगीत की प्रस्तुति

घटना के संबंध में जूना अखाड़े के महंत सत्यगिरी महाराज ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक अन्य संत ईश्वर दास द्वारा जूना अखाड़े को लेकर की गई टिप्पणी से बलवंत गिरी काफी आहत थे। इसी मानसिक पीड़ा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

यह घटना मिनी कुंभ मेले के दौरान घटी, जो गंगा तट पर आयोजित किया जा रहा है। घटना ने मेला क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया और स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

ALSO READ  लखनऊ ओपन इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सनराइज एकेडमी ने जीता पहला स्थान

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!