[ad_1]
असगर नकी | सुलतानपुर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

67 जगहों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया।
महाकुंभ-2025 को लेकर सुलतानपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर स्थित सुलतानपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 67 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां आवास, भोजन और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
डीएम कुमार हर्ष के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पयागीपुर चौराहा, लोहरामऊ बाईपास, कटका तिराहा, कूरेभार चौराहा, पूर्वांचल बाईपास, कूरेभार मोड थाना हालियापुर और टाटिया नगर चौराहा पर रूट डायवर्जन किया गया है। इन सभी स्थानों पर थाना प्रभारियों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 38 मजिस्ट्रेट, 174 पुलिस अधिकारी और 350 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व होमगार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही 7 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 63 राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।

हलियापुर में 2100 श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लाखीपुर, कूरेभार, मुजेस और पुरखीपुर में भी इसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 136 पेट्रोल पंप और 123 ढाबों व होटलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मार्गों पर 3 फायर टेंडर भी तैनात किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने थाना कोतवाली नगर और देहात क्षेत्र के भुलकी चौराहा व पयागीपुर का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
[ad_2]
Source link









