Skip to main content

Naradsamvad

Transgender shot in Gorakhpur | गोरखपुर में किन्नर को मारी गोली: सहजनवा थाना क्षेत्र में हुई घटना; मेडिकल कालेज रेफर – Gorakhpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोरखपुर के सहजनवा में सोमवार की शाम प्रिया किन्नर को गोली मार दी गई। सहजवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी में घायल अवस्था में प्रिया किन्नर।

गोरखपुर में सोमवार की शाम एक 40 वर्षीय किन्नर को गोली मार दी गई। उसकी पहचान प्रिया किन्नर के रूप में हुई है। घटना सहजनवा थानाक्षेत्र के रहीमाबाद सरैया के पास हुई। घायल किन्नर को सहजनवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

ALSO READ  शाहजहांपुर में समाजसेवी विनय अग्रवाल ने आयोजित कराया सामूहिक विवाह, 109 जोड़ों ने लिए सात फेरे

.

घर से 250 मीटर दूर बहन के घर गई थी खाना खाने

सोमवार की रात आठ बजे घर से करीब ढ़ाई सौ मीटर दूर बहन सुनीता के घर खाना खाने गई थी। वापस आते समय रास्ते में एक बाइक पर दो युवक सवार हो आए और पीछे बैठे युवक ने प्रिया किन्नर पर गोली चला दी। गोली आवाज सुन प्रिया चिल्लाते हुए भागी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। आसपास के लोग तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर आए।

ALSO READ  शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल

क्षेत्र बंटवारे का विवाद

इस घटना के पीछे क्षेत्र बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। प्रिया के परिजन तान्या किन्नर पर आरोप लगा रहे हैं। प्रिया के पिता लालबिहारी ने बताया कि इलाका बंटवारे में वह गोली मारने की धमकी दे रही थी। वह भोजन करके जा रही थी। हम लोग आगे बढ़ गए। कुछ लोग छिपकर बैठे थे, उन्होंने कहा कि प्रिया को धमकी दी जाती थी कि उसकी हत्या कराकर पूरा क्षेत्र ले लेंगे।

ALSO READ  एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीते रिकॉर्ड 114 पदक

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!