Skip to main content

Naradsamvad

Devotees gathered again at Jhansi station, jhansi news, railway news, mahakumbh news, train news | झांसी स्टेशन पर फिर उमड़े श्रद्धालु: लिफ्ट और एस्केलेटर बंद कर रेलवे ने बनाई व्यवस्थाएं,सीढ़ी चढ़ने में फूल गई सांस – Jhansi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सोमवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ऐसे में रेल प्रशासन ने यहां आम यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं भी पूरी तरह बंद कर दीं। प्लेटफॉर्म नंबर एक की लिफ्ट और एस्केलेटर बंद होने से यात्रियों को

.

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ की ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 6 से चलाई जा रही हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच रहे हैं। वहीं, जहां से प्लेटफार्म नंबर 6 नजदीक पड़ता है, वहां से यात्रियों का प्रवेश रेल प्रशासन ने बंद कर रखा है। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भीड़ बढ़ रही है। इस भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने सभी गेट बंद कर चार गुणे चार का एक प्रवेश द्वारा बना दिया है। इसे छोड़कर यात्रियों के लिए दूसरा प्रवेश द्वार नहीं है। यहीं से यात्रियों को 6 नंबर प्लेटफॉर्म के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।

ALSO READ  पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 27 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

अन्य यात्रियों की छूट रहीं ट्रेन

रेलवे ने झांसी स्टेशन पर प्रवेश की जो व्यवस्था बनाई है, उससे उन यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिन्हें प्रयागराज जाने के अलावा दूसरे रेलमार्ग की ट्रेनों में सवार होना है। भीड़ में फसे लोग देरी से स्टेशन में प्रवेश कर पा रहे हैं।

ALSO READ  बाराबंकी के ग्राम प्रधान निसार मेहंदी की सराहना, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर सराहा

सभी को रोका जा रहा बाहर

एक ही द्वार से प्रवेश होने के चलते उस पर भीड़ भी बेतहाशा हो रही है। ऐसे में यात्रियों को एक जगह रोका जा रहा है। इसमें वह यात्री भी हैं, जिन्हें प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर नहीं जाना है। लेकिन उन्हें आसानी से प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।

लिफ्ट एस्केलेटर कर दिए बंद

कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर 6 की जगह एक से 6 पर भेजा जा रहा है। ऐसे में उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उन्हें ट्रेन कहां से पकड़नी है। ऐसे में अधिकांश श्रद्धालु सीढ़ियों से चढ़कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जा रहे हैं। उन यात्रियों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है, जो सीढियां चढ़ने की स्थिति में नहीं हैं।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर की सुबह टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और अलर्ट जारी

यात्रियों के लिए चलाई जा रहीं अतिरिक्त ट्रेन

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों में आपाधापी की स्थिति न बने, इसलिए कतारबद्ध तरीके से लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!