Skip to main content

Naradsamvad

Accident Pushpak train coming Mumbai to Lucknow Afwaah | पुष्पक एक्सप्रेस हादसा, यात्री बोले-लोग जान बचाने कूदे, कट गए: मैं चिल्लाता रहा, ट्रेन आ रही, हट जाओ; किसी ने सुना नहीं – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
8 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ से मुंबई जा रही 12533 पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री महाराष्ट्र के जलगांव में हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अब तक 11 की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं। ज्यादातर यात्री उत्तर प्रदेश के हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 8957409292 जारी

.

दैनिक भास्कर ने पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे लोगों से बात की। लखनऊ में गोमती नगर के राजीव शर्मा हादसे में बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया, मैं हादसे के समय स्लीपर बोगी में था। ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। अचानक लोग ट्रेन में आग लगने की बात कहते हुए चीखने लगे। तभी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और लोग पटरी पर कूदने लगे।

मैंने दूसरी पटरी पर आती ट्रेन को देखा और चिल्लाया कि लोग वहां से हट जाएं, लेकिन किसी ने नहीं सुना। कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद वहां सिर्फ खून और लाशें पड़ी थीं।

हादसे की 3 तस्वीरें…

हादसे के बाद घायल लोग ट्रैक पर जहां-तहां पड़े नजर आए।

हादसे के बाद घायल लोग ट्रैक पर जहां-तहां पड़े नजर आए।

हादसे के बाद पुष्पक ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी रही।

हादसे के बाद पुष्पक ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी रही।

घायल यात्रियों को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाती रेस्क्यू टीम।

घायल यात्रियों को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल ले जाती रेस्क्यू टीम।

यात्री बोले- पटरी पर लोगों को गिरता देख रुह कांप गई पुष्पक एक्सप्रेस में बहराइच के शमीम अहमद अपने भाई अनीस के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया, ट्रेन रफ्तार में थी। अचानक तेज झटका लगा..कुछ पैसेंजर बर्थ से नीचे गिर गए। हम लोग रिजर्वेशन वाली बोगी में थे, समझ नहीं आया कि हुआ क्या?

ALSO READ  SEBI का बड़ा एक्शन: Avadhut Sathe Trading Academy को 546 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश

कुछ पैसेंजर चिल्लाए कि आग लगी है। इसके बाद हड़कंप मच गया। लोग गेट की तरफ भागे। मगर गेट पर खड़े लोगों ने कहा कि पहिए से चिंगारी निकली है। उन्होंने नीचे जाने को मना किया। मगर पीछे से आने वाले लोग घबराए थे, कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। सब नीचे कूदते चले गए।

तस्वीर यात्री राजीव शर्मा की है। राजीव ने बताया कि लोग बिना कुछ समझे ही ट्रेन से कूदने लगे।

तस्वीर यात्री राजीव शर्मा की है। राजीव ने बताया कि लोग बिना कुछ समझे ही ट्रेन से कूदने लगे।

शमीम कहते है कि लोगों ने अगर थोड़ा मामले को समझने का प्रयास किया होता, तो हादसा नहीं होता। उन्हें सेना के जवान रिलीफ कैंप में लेकर आए थे।

शमीम के भाई अनीस कहते हैं- इंजन के ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लिया था। इसके बाद ही लोग घबराकर बाहर की तरफ भागे थे। किसी को कुछ पता नहीं था। बस लोग घबराए हुए थे।

ये बहराइच के रहने वाले शमीम हैं। उन्हें रिलीफ कैंप ले जाया गया है।

ये बहराइच के रहने वाले शमीम हैं। उन्हें रिलीफ कैंप ले जाया गया है।

इसी बोगी में सफर कर रहे शोएब गोंडा के रहने वाले हैं। वह कहते हैं- मेरे साथ परिवार के 6 सदस्य थे। सभी मुंबई जा रहे थे। हमारी ट्रेन जलगांव पहुंची थी। बोगी में सब आराम से बैठे थे। किसी को अंदाजा ही नहीं था कि हुआ क्या, मगर ट्रेन के ठहरते ही हल्ला मचने लगा। फिर दौड़भाग शुरू हो गई।

शोएब गोंडा के रहने वाले हैं। वे लखनऊ से पुष्पक ट्रेन में सवार हुए थे।

शोएब गोंडा के रहने वाले हैं। वे लखनऊ से पुष्पक ट्रेन में सवार हुए थे।

लखनऊ के सुरेश बोले- अफवाह ने लोगों की जान ले ली लखनऊ के चौक इलाके के रहने वाले सुरेश गुप्ता व्यापार के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे। उन्होंने बताया, अचानक ट्रेन रुक गई। कोच के अंदर किसी ने चिल्लाया कि आग लग गई है। धुआं देखकर मैं भी घबरा गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने तुरंत चेन पुलिंग कर दी और कोच के दरवाजे खोल दिए। घबराहट में कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे।

ALSO READ  हैदराबाद एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार, 1.56 करोड़ रुपये जब्त

सुरेश ने कहा, वे ट्रेन के अंदर ही रहे, लेकिन पटरी पर लोगों को गिरते देख उनकी रूह कांप गई। उन्होंने आगे कहा, यह समझना मुश्किल था कि धुआं ब्रेक लगाने से निकला था या वाकई आग थी। अफवाहों ने सब बर्बाद कर दिया।

लोगों को कूदते देख मेरी सांसें थम गईं लखनऊ की रहने वाली पूजा सिंह (19) पुणे में पढ़ाई करती हैं। हादसे के समय वह अपनी मां के साथ पुष्पक एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। उन्होंने बताया, हम लोग सो रहे थे, तभी चीख-पुकार मच गई। किसी ने कहा कि ट्रेन में आग लग गई है। मां ने मुझे दरवाजे के पास ले जाकर कहा कि कूदो, लेकिन मैं डर गई।

पूजा ने कहा कि पटरी पर खड़े यात्रियों को दूसरी ट्रेन की चपेट में आता देख उनका दिल बैठ गया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। मुझे अब भी वह चीखें सुनाई देती हैं।

मरने वाले ज्यादातर स्लीपर और जनरल बोगी के लखनऊ के रहने वाले यात्री आनंद ने बताया, ट्रेन में आग लगने की अफवाह उड़ी थी। जनरल कोच से किसी ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग के चलते पटरी और पहिए के बीच घर्षण से चिंगारी उठी। यात्री कूदते चले गए।

ALSO READ  शाहजहाँपुर नगर निगम पर लगे गंभीर आरोप, बिना चार्जिंग स्टेशन खरीदे 1.5 करोड़ के इलेक्ट्रिक वाहन

वहीं, एक अन्य यात्री ने बताया, दुर्घटना में घायल और मरने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या जनरल और स्लीपर कोच के यात्रियों की है।

घटना की 2 तस्वीरें…

ट्रैक के किनारे पैसेंजर्स की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। कुछ के हाथ-पैर भी कट गए।

ट्रैक के किनारे पैसेंजर्स की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। कुछ के हाथ-पैर भी कट गए।

हादसे में मारे गए एक पैसेंजर की बॉडी ले जाते लोग।

हादसे में मारे गए एक पैसेंजर की बॉडी ले जाते लोग।

रेलवे ट्रैक के आसपास लाशें पड़ी हुई हैं। कुछ लोग ट्रैक के आसपास दिख रहे हैं।

रेलवे ट्रैक के आसपास लाशें पड़ी हुई हैं। कुछ लोग ट्रैक के आसपास दिख रहे हैं।

योगी ने जताया दुख, लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन पुष्पक ट्रेन हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पुष्पक ट्रेन हादसा बहुत दुखद और हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ​​​​​​

हादसे से जुड़े LIVE अपडेट्स के लिए यह खबर पढ़ें…

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पैसेंजर्स कूदे: दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कुचला; 11 लोगों की मौत, 40 घायल

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां पाचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। इस दौरान किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकी और घबराए यात्री कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। यहां पढ़े पूरी खबर

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!