Skip to main content

Naradsamvad

IND vs ENG: 23 करोड़ रुपये हुए स्वाहा! इंग्लैंड को मिला RCB के बल्लेबाजों से धोखा; कोलकाता में करवाया बेड़ा गर्क

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया. इस भिड़ंत में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 132 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लिश टीम के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में नाकाम दिखाई दिए. कप्तान जोस बटलर ने 44 गेंद में 68 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन इंग्लैंड की यह पारी कहीं ना कहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली साबित हुई. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मैच में इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ी IPL 2025 में RCB के लिए खेलने वाले हैं.

इस लिस्ट में पहला नाम फिल साल्ट का है, जिन्हें अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड की पारी के पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए 12 मैचों में 435 रन बनाए थे. लियाम लिविंगस्टोन भी अगले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते दिखेंगे, लेकिन भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा. इस फेहरिस्त में तीसरा और आखिरी नाम 21 वर्षीय जैकब बैथेल का है, जो मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि यह बैथेल का तीनों फॉर्मेट में भारत के खिलाफ पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था.

करीब 23 करोड़ रुपये की बर्बादी?

फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बैथेल के प्रदर्शन को देखकर RCB मैनेजमेंट का दिल दुखा होगा क्योंकि आरसीबी ने इन 3 खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में कुल 22.85 करोड़ रुपये खर्च किए थे. लियाम लिविंगस्टोन को आरसीबी ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और फिल साल्ट पर बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने 11.50 करोड़ रुपये लुटाने का निर्णय लिया था. 21 वर्षीय जैकब बैथेल पर नजर डालें तो ऑक्शन में वो भी 2.60 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे थे. टीम इंडिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में तीनों ने मिलकर सिर्फ 7 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: झूलन गोस्वामी के नाम दर्ज हुई ऐतिहासिक उपलब्धि, बंगाल क्रिकेट ने दिया खास सम्मान

[ad_2]

Source link

ALSO READ  बाराबंकी: रामनगर के नए बीडीओ राहुल पांडे ने किया ब्लॉक का निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!