Skip to main content

Naradsamvad

Eye hospital will be inaugurated in Mathura | मथुरा में 200 बेड का खुलेगा नेत्र चिकित्सालय: आंखों के कैंसर समेत अन्य बीमारियों का इलाज करा सकेंगे, 22 जनवरी को उद्घाटन – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

नव निर्मित अस्पताल के शुभारंभ के बारे में जानकारी देते आयोजक

भगवान श्रीकृष्ण की पावन क्रीड़ा स्थली मथुरा में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। गोवर्धन रोड पर स्थित कल्याणं करोति नेत्र संस्थान का शुभारंभ 22 जनवरी को होगा। यह संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं, विश्व स्तरीय चिकित्सकों

.

हर साल एक लाख रोगियों का होगा इलाज

संस्थान में 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग, लग्जरी वार्ड, और बच्चों के नेत्र विकारों के लिए विशेष बाल नेत्र केंद्र की व्यवस्था है। आंखों के कैंसर जैसे गंभीर रोगों का इलाज भी यहां संभव होगा। उत्तर भारत के इस सबसे बड़े नेत्र चिकित्सा संस्थान का लक्ष्य हर साल एक लाख से अधिक नेत्र रोगियों का सफल इलाज करना है।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, बोले- अब खत्म हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी

ट्रेनी डॉक्टरों को देगा प्रशिक्षण

यह संस्थान न केवल नेत्र चिकित्सा में करेगा, बल्कि नए चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने का भी केंद्र बनेगा। यहां डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री, बीएससी ऑप्टोमेट्री, और नेत्र ऑपरेशन की अत्याधुनिक पद्धतियों जैसे फेको और एसआईसीएस की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही, एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए फेलोशिप और डीएनवी प्रोग्राम भी प्रस्तावित है।

22 जनवरी को खुलने जा रहे नेत्र चिकित्सालय में 200 बैड रहेंगे

22 जनवरी को खुलने जा रहे नेत्र चिकित्सालय में 200 बैड रहेंगे

इन रोगों का होगा इलाज

अस्पताल में मोतियाबिंद, काला मोतिया, कार्निया, रेटिना और पलकों के रोगों का इलाज किया जाएगा। एक छत के नीचे हर तरह के नेत्र रोगी को उचित निदान एवं समाधान मिल सकेगा। साथ ही हाई-क्वालिटी फ्रेम, ग्लास और चश्मों की उपलब्धता भी की गई है। रोगियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक ओपीडी सेवाएं, लिफ्ट, और सहज परिवहन की व्यवस्था की गई है।

ALSO READ  मऊ में खुद की मौत का नाटक कर फरार हुआ हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बकरी को जलाकर रचा था खेल

10 जनपदों में कर रहे निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण

कल्याणं करोति नेत्र संस्थान नेत्र चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह संस्थान मथुरा को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान देने के साथ-साथ लाखों नेत्र रोगियों को रोशनी देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में संस्था 10 जनपदों में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दवाएं, चश्मे, और ऑपरेशन की सेवाएं प्रदान कर रही है। इस चिकित्सालय में शंकरा आई फाउंडेशन यूएसए का भी सहयोग मिल रहा है।

ALSO READ  फ्रांस में महंगाई और सरकारी नीतियों के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, हजारों लोग हिरासत में

साधु संत करेंगे उद्घाटन

22 जनवरी के अवसर पर स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरू पीपाद्वाराचार्य बलरामदास देवाचार्य महाराज, स्वामी गोविंदानंद महाराज, रामरज दास महाराज, विनोद बाबा महाराज, डॉ स्वामी कौशल किशोर दास महाराज, स्वामी मधुसूदन महाराज हरिद्वार के पावन सानिध्य में कार्यक्रम तथा मुख्य अतिथि नोबेल शांति पुरस्कार से विभूषित कैलाश सत्यार्थी, शेखर बजाज चेयरमैन जमुनालाल बजाज फाउंडेशन,रमेश गनात्रा,रमेश उमा गनात्रा फैमिली फाउंडेशन, मुरली कृष्णमूर्ति, चेयरमैन शंकरा आई फाउंडेशन, ललित जगदीश कुमार ग्रोवर, मानव सेवा संस्थान मुंबई, नारायणदास अग्रवाल कुलाधिपति जीएलए विवि, चौ दीनानाथ अग्रवाल, आनंद अग्रवाल गोविंदराम गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता, अतुल शर्मा वैद्यनाथ आयुर्वेद लिमिटेड, झांसी आदि देश भर के जाने माने उद्योगपति की उपस्थिति रहेगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!