Skip to main content

Naradsamvad

SP leader said- Ambedkar is God | सपा नेता बोले-अंबेडकर ही हैं भगवान: भाजपा पर साधा निशाना, कहा- शिक्षा के मंदिर को बंद करना चाह रही सरकार – Shrawasti News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी की युवजन सभा में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि भाजपा एक तरफ सरदार पटेल का सम्मान करने की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ उनकी नीतियों का विरोध भी करती है।

.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज को बराबरी का दर्जा दिलाया, जिसकी वजह से आज वंचित वर्ग के लोग सम्मान से जी पा रहे हैं। सपा नेता ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) गठबंधन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इस रणनीति से पार्टी को बड़ी सफलता मिली।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

सांसद की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा

सौरभ यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक तरफ मंदिर बनवा रही है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षा के मंदिर यानी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की योजना बना रही है। उनका आरोप था कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका मकसद अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में श्री राम कथा का आगाज, 27 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कार्यक्रम में सपा विधायक के बेटे और विधायक प्रतिनिधि अरमान चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी की मजबूत उपस्थिति का जिक्र करते हुए 2027 के चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में सांसद की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

ALSO READ  मध्य प्रदेश के 16.70 लाख किसानों को मिले 317 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!