Skip to main content

Naradsamvad

The prince of Jaunpur built the statue of Ram Mandir | जौनपुर के राजकुमार ने बनाया राम मंदिर का स्टेच्यू: महाकुंभ को लेकर अखाड़ा समिति को भेंट किया, 6 फीट की है ऊंचाई – Jaunpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

जौनपुर के राजकुमार ने भव्य राम मंदिर का स्टैच्यू बनाया है।

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। हर बार की तरह, इस बार भी मेला धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ भव्यता का प्रतीक बनेगा।

.

महाकुंभ मेले की शोभा बढ़ाने के लिए जौनपुर के शाहगंज नगर निवासी राजकुमार कसेरा ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 फीट ऊंचे भव्य राम मंदिर का स्टेच्यू तैयार कर अखाड़ा समिति को भेंट किया है। यह स्टेच्यू मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

ALSO READ  भारत में सभी नई कारों के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग अनिवार्य करने का प्रस्ताव, जानें क्या होगा बदलाव

10 दिनों की मेहनत का नतीजा राजकुमार कसेरा ने बताया कि इस राम मंदिर स्टेच्यू को बनाने में उन्हें और उनके परिवार को 10 दिनों तक दिन-रात मेहनत करनी पड़ी। स्टेच्यू को प्लाई, थर्माकोल और मोती का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। इसके निर्माण में लगभग 15 हजार रुपये की लागत आई।

जौनपुर के राजकुमार ने भव्य राम मंदिर का स्टैच्यू बनाया है।

जौनपुर के राजकुमार ने भव्य राम मंदिर का स्टैच्यू बनाया है।

ALSO READ  चुनाव आयोग ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से किया इनकार, RTI आवेदन पर दिया जवाब

एक और स्टेच्यू निर्माण जारी राजकुमार ने बताया कि वह एक और राम मंदिर स्टेच्यू बनाने में जुटे हुए हैं, जिसे भी कुंभ मेले में भेंट करेंगे। उन्होंने अखाड़ा समिति से यह अनुरोध मिलने के बाद पूरे समर्पण के साथ स्टेच्यू का निर्माण किया। राजकुमार ने लोगों से अपील की है कि इस बार महाकुंभ मेले में संगम स्नान के साथ मेले की भव्यता का आनंद लें और उनके द्वारा बनाए गए राम मंदिर के स्टेच्यू का दर्शन करें।

ALSO READ  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी, अब 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रयागराज महाकुंभ: पूरे देश का योगदान प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों में पूरे देश का योगदान है। जौनपुर के राजकुमार ने अपनी कला के माध्यम से न केवल मेले को सजाया है, बल्कि अपनी रचना को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके इस प्रयास ने महाकुंभ मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और बढ़ा दिया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!