Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

Girl Jumped From Roof In Front Of Police In Gonda Akhilesh Yadav Verbally Attacked Cm Yogi – Amar Ujala Hindi News Live – पुलिस के सामने छत से कूदी युवती:अखिलेश बोले

[ad_1]

Ad image

छत से कूदी युवती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी के गोंडा में पुलिस के सामने एक युवती छत से कूद गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 

सपा मुखिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया। लिखा जब दूसरे प्रदेशों के ‘चुनावी-प्रचार’ से फुरसत पा जाएं तो अपने प्रदेश का ये वीडियो देख लें। जब उनके अपने प्रदेश में डंका फट रहा है, तो दूसरे प्रदेश में डंका बजाने कैसे जा सकते हैं?   

दरअसल मामला परसपुर के तेलहा रज्जा चौहान पुरवा का है। यहां अतिक्रमण हटाने गई टीम के सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस को चेतावनी देकर युवती छत से कूद गई। मामले में लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर किया विरोध

मामला बीती 13 नवंबर का है। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम गांव में सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। राजस्व टीम लेखपाल अवधेश चौबे ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी रघुराज सिंह की बेटियां एकता और साधना सिंह ने परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर विरोध शुरू कर दिया। 

ALSO READ  शाहजहांपुर , धान और किसान का नामोनिशान नहीं फिर भी RFC तिलहर ने 18 दिसंबर को खरीद लिया 52 लाख का 2200 कुंतल धान

आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिला कांस्टेबल मंगला सिंह यादव समेत कर्मियों ने विरोध जताया। इस पर महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद ट्राली हटाने के विरोध की चेतावनी देकर पुलिस के सामने ही छत से कूद गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर अफरातफरी मच गई है।

लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है।



[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1594926
Total Visitors
error: Content is protected !!