Skip to main content

Naradsamvad

अमेठी: दहेज के लिए प्रताड़ित महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

अमेठी की एक विवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल के छह सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Ad image

संगरामपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर मजरे भौसिंगपुर की निवासी प्रियांका देवी ने शिकायत में बताया कि उनका विवाह 4 अप्रैल, 2026 को प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के प्योर खिरोधार तिवारी पुर निवासी प्रिंस कुमार से हुआ था। शादी के समय उनके मायके वालों ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार दहेज दिया था।

ALSO READ  रेलवे बोर्ड ने यूपी के पांच डिवीजनों में नए डीआरएम नियुक्त किए, प्रशासनिक फेरबदल

एक लाख रुपये और गाड़ी की मांग

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद ससुराल वालों ने कम दहेज को लेकर उन्हें ताने देना और रोजाना परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, पति प्रिंस कुमार, सास विमला देवी, जेठ रामजीत, देवर राहुल और अमित तथा ननद सर्वेश ने उन पर एक लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन लाने का दबाव बनाया।

ALSO READ  रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में हुए ट्रेड

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मांग पूरी न होने पर उनके पति ने उन्हें साथ रखने से इनकार करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की और कई बार उन्हें तीन-चार दिनों तक बिना खाने के कमरे में बंद रखा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपने भाई से संपर्क कर मायके लौट आई। इसके बाद उन्होंने संगरामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ALSO READ  बाराबंकी: बीजेपी नेता शिवप्रकाश अवस्थी राहुल ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित किया तेहरी भोज

संगरामपुर थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि पीड़िता की शिकायत पर प्रिंस कुमार, विमला देवी, रामजीत, राहुल, अमित और सर्वेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 352, 351(3) और 85 के साथ दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!