Skip to main content

Naradsamvad

एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों को पहनाए उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों को पहनाए उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

 बाराबंकी :- गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत उत्कृष्ट सेवा पदक व अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रदान किए।

उत्कृष्ट सेवा पदक से थाना रामनगर के निरीक्षक सुभाष चन्द्र, वाचक कार्यालय के हेड कांस्टेबल दीनानाथ शुक्ला व सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हरीलाल यादव को सम्मानित किया गया।

वहीं अति उत्कृष्ट सेवा पदक थाना कोतवाली नगर के एसआई अमरनाथ राय, घुंघटेर के गुलाम मसऊद, असन्द्रा के अवधेश प्रताप सिंह, डायल 112 के एजाज अहमद व सुद्दन राम, मॉनिटरिंग शाखा के अमर बहादुर यादव, वाचक कार्यालय के विजय वर्मा, यातायात प्रभारी राम यतन, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल अखिलेश विश्वकर्मा, हौसिला प्रसाद, हरि कुमार सिंह, शिवराम पाल, मोहम्मद अली खां व अर्जुन राम को दिया गया।

Ad image
ALSO READ  अमेठी में जगन्नाथ सेवा संस्थान ने मनाई दिवाली, 800 हिंदू-मुस्लिम परिवारों को बांटे उपहार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!