लखनऊ पब्लिक स्कूल बाराबंकी में कैफेटेरिया का शुभारंभ !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी :- लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक कैंपस सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित कैफेटेरिया का उद्घाटन माननीय सांसद एवं चेयरमैन, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज, डॉ. एस. पी.सिंह द्वारा किया गया। नवीन कैफेटेरिया विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में जलपान एवं भोजन की सुविधा प्रदान करेगा।
उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऋतु सिंह, श्री आदित्य वर्मा अंगद,अंकित वर्मा एवं श्री रामप्रकाश मास्टर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिक एवं समग्र शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। कैफेटेरिया का शुभारंभ विद्यालय की इसी विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
























