Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध !

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता

रामसनेहीघाट, बाराबंकी : बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट बृजेन्द्र उपाध्याय ने बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शरणालय में रह रहे प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने खैरी बांध के निकट अस्थायी रूप से संचालित बाढ़ शरणालय का भी निरीक्षण किया। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही राहत व्यवस्थाओं, ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित लोगों को वितरित किए जा रहे भोजन पैकेटों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा जरूरत के अनुसार भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सुविधाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एसडीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और राहत प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1456278
Total Visitors
error: Content is protected !!