Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल है!

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता 

रामसनेहीघाट बाराबंकी :घाघरा-सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने के बावजूद खेतासराय गांव के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने समय रहते कटान रोकने के लिए रोक लगाने का निर्माण की मांग की है, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव का खतरा टल सके।

रविवार को सूचना के बाद तहसील प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटान स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि नदी का पानी फिलहाल गांव से करीब 200 मीटर दूर है। लेखपाल को कटान से प्रभावित फसलों का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपजिलाधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नदी के जलस्तर व कटान पर लगातार निगरानी रखने के साथ आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1413423
Total Visitors
error: Content is protected !!