Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

सिद्धौर बाराबंकी  :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना रहा।

‎विकास खंड सिद्धौर के भिटौरा लखन स्थित शिवा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस खेल उत्सव का शुभारंभ “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” की प्रेरणादाई थीम के साथ हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं और स्कूली बच्चों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपने असाधारण कौशल, टीम भावना और ऊर्जा का प्रदर्शन किया । इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और दौड़ जैसी मुख्य स्पर्धाओं का विशेष आयोजन किया गया। कबड्डी के मैदान पर टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहाँ खिलाड़ियों ने अपनी चुस्ती और रणनीतिक कौशल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने अपनी रफ्तार का जलवा बिखेरा और अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवा जी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक श्री रिपुदमन सिंह रहे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य का आधार हैं। विशिष्ट अतिथि श्री राम अभिलाष ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी ऐसी खेल प्रतिभाएं ही आगे चलकर देश का नाम रोशन करती हैं । दर्शकों और सहपाठियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया। कार्यक्रम के अंत में कबड्डी और दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन कुमार वर्मा लिपिक,पवन कुमार सहायक अध्यापक, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एस डी वर्मा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं’मेरा युवा भारत’ की विकास खंड सिद्धौर की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डाॅली वर्मा,सुरजीत सिंह चौहान , पंकज कुमार पूर्व वॉलिंटियर्स और विद्यालय प्रशासन ने इस सफल और अनुशासित आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1413532
Total Visitors
error: Content is protected !!