Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में आपातकालीन हृदय चिकित्सालय की मांग तेज !

बाराबंकी में आपातकालीन हृदय चिकित्सालय की मांग तेज !

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की नियुक्ति समेत तीन मांगें उठाईं, मुख्यमंत्री को भेजा मांग-पत्र !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-  जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) की बाराबंकी इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग-पत्र भेजा है। संगठन ने जिले में आपातकालीन हृदय चिकित्सालय की स्थापना, जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति और मरीजों से कथित दुर्व्यवहार व सुविधा शुल्क के आरोपों की गोपनीय जांच कराने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हृदय रोगी जिला चिकित्सालय पहुंचते हैं, लेकिन आपातकालीन हृदय चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था न होने से गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग-पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की अपील की गई है।

मांग-पत्र देने वालों में जिला महासचिव अनुराग पटेल, जिला उपाध्यक्ष विवेक अवस्थी, नगर अध्यक्ष बाबा कमल दास, ब्लॉक अध्यक्ष मासवली राम तीरथ, अजय सिंह मंगली और किशन दास बाबा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372341
Total Visitors
error: Content is protected !!