Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रामनगर में सर्पदंश से 18 वर्षीय युवक की मौत !

रामनगर में सर्पदंश से 18 वर्षीय युवक की मौत !

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

रामनगर :- थाना मसौली क्षेत्र के डड़ियामऊ मजरा अनूपगंज निवासी अनिकेत (18) की मंगलवार भोर सर्पदंश से मौत हो गई। वह रामनगर के बड़नपुर गांव में अपनी मौसी के घर आया था। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें और पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1365024
Total Visitors
error: Content is protected !!