Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

गरीब बच्चों के लिए शिक्षा खोलती है सम्पन्नता का द्वार : नवीन कुमार पाठक !

ग्राम छन्दवल में बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म व बैग वितरण !

रिपोर्ट :- राहुल त्रिपाठी

रामसनेहीघाट, बाराबंकी :-  शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के लिए सम्मान और सम्पन्नता का मार्ग भी खोलती है। यह बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने ग्राम छन्दवल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं स्कूल बैग वितरित किए गए।

नवीन कुमार पाठक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास उन परिवारों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाते हैं, जहां संसाधनों का अभाव है।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बच्चों को मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी बच्चा अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकता है।

संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। समाजसेवी देवेश गुप्ता ने भी बच्चों को अनुशासन और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान 100 बच्चों को यूनिफॉर्म एवं बैग वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं प्रिया मौर्या, सरिता यादव, इलावती तथा शिक्षक सुनील कुमार, आर.एन. रावत, पलक कनौजिया, अर्चना, छाया देवी, जियालाल और सरोज सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

रत्नेश कुमार

(अध्यक्ष एवं प्रबंधक)(चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल)

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1323411
Total Visitors
error: Content is protected !!