रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी :- मुंशी रघुनंदन सरदार पटेल महिला पी.जी. कॉलेज, बाराबंकी में ‘नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत-2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) बाराबंकी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बाराबंकी श्री अ० सुदन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।
विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. निशांत (डिप्टी CMO) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हाँ’ कहें तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। जिला युवा अधिकारी, ‘मेरा युवा भारत’ बाराबंकी श्रीमती रश्मि शबनम गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उषा चौधरी, NSS नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, विभिन्न ब्लॉकों से आए कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री प्रदीप सारंग द्वारा किया गया।
प्रतियोगिताओं में स्लोगन लेखन, म्यूजिक व रैप, रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, भाषण, डांस एवं चित्रकला शामिल थीं। विजेताओं में रक्षा बानो, अंशिका वर्मा, रजनी कुमारी, देवेन्द्र कुमार, शीबा शाहीन, अवनि सिंह, रवि गोस्वामी, अमन वर्मा, रोली जायसवाल, शिवानी रावत, अमीना बानो, आराध्या शुक्ला, प्रथम देशमुख, तनिष्का मिश्रा, इल्मा बानो, ज्योति कुमारी, हर्ष सिंह, राखी रावत, रवि धीमान और तनु गुप्ता प्रमुख रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने की सामूहिक शपथ ली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं मंडल अध्यक्ष श्री सुरजीत, श्री सत्येंद्र तथा विभिन्न ब्लॉकों के युवा स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।























