Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में सरकारी अनुदान से युवा ने शुरू की फूड प्रोडक्शन कंपनी !

सरकारी योजनाओं से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी:-  केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। इन्हीं योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के युवा मोहम्मद मोहसिन ने फूड प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज (PMFME) योजना के तहत शुरू की गई इस यूनिट में कच्ची धानी मस्टर्ड ऑयल और फ्लोर मिल स्थापित की गई है, जिसका शुभारंभ गुरुवार को किया गया।
मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि उन्होंने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद 23 लाख रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। इस प्रोजेक्ट में 40 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है, जिससे दो एक्सपेलर मशीन और एक फ्लोर मिल संचालित होगी। सरकार की ओर से उन्हें 10 लाख रुपये का अनुदान भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू करें। मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि उनका सपना शुरू से अपना व्यवसाय स्थापित करना था, जिसे अब उन्होंने साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1240247
Total Visitors
error: Content is protected !!