Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में पोस्टर वार से सियासत गरम, सपा का विरोध तेज !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी  :-  समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगातार तीसरी बार रातों-रात लगाए गए विवादित पोस्टरों से सियासी माहौल गरमा गया है। इन पोस्टरों में अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज के मुद्दे को उठाते हुए अखिलेश यादव से माफी की मांग की गई, साथ ही मुलायम सिंह यादव की सरकार पर भी सवाल खड़े किए गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि “रात के अंधेरे में पोस्टर लगाने वालों को सब जानते हैं, हिम्मत है तो दिन के उजाले में सामने आएं।” उन्होंने मुलायम सिंह यादव को इस विवाद में शामिल करने को ओछी राजनीति बताते हुए निंदा की और आरोप लगाया कि विरोधी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात करती है और इस तरह के पोस्टर भाईचारे को तोड़ने की साजिश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग भी की, वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने सुबह ही इन पोस्टरों को हटाकर विरोध दर्ज कराया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228046
Total Visitors
error: Content is protected !!